पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।दो बाइकों के आमने- सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल होने के बावजूद दूसरा युवक घटना स्थल से भाग निकला। घटना सदर थाना के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबैया गांव निवासी दिनश भगत (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर को दिनेश भगत अपने घर से किसी जरूरी काम से निकला था। घर लौटते समय जीरोमाइल के समीप उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाइक सवार गंभीर हालत में घायल हो गए। दिनेश की हालत काफी गंभीर हो गई। इतने में दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.