लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- कस्बा में गोला रोड पंप के पास दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। पुलिस के अनुसार गांव केहुआ निवासी रविंदर शाहजहांपुर में शादी समारोह में सम्मिलित होकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे विपरीत दिशा से बृजलाल होमगार्ड निवासी नीमगांव ड्यूटी के दौरान बाइक से जा रहे थे दोनों चालकों ने नियंत्रण को दिया। जिससे बाइकें आपस में टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...