कन्नौज, जून 26 -- ​कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के इकलौते बेटे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। ​गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सहतेपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार (50) जलालाबाद ब्लॉक के फिरोजपुर तारन प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे रौनक के साथ किसी काम से बाइक द्वारा कन्नौज आए थे। वापस लौटते समय, नेशनल हाईवे पर साईं ढाबे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज कुमार ने...