मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर सड़क पर सोमवार को हुस्सेपुर चौक के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरियारपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों को सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुरौल प्रखंड के बसंतपुर बखरी निवासी हरिंद्र महतो के पुत्र भोलू कुमार (23) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मृत युवक के चचेरे भाई मनटुन महतो के पुत्र रिशु कुमार (22) और दूसरी बाइक पर सवार वैशाली के गंगटी निवासी पाचू राय के पुत्र सत्येंद्र राय व दुलारे राय के पुत्र राजीव राय का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल रिशु कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भोलू और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.