रामगढ़, फरवरी 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हेमतपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गोला से अपने घर महलीडीह जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में महलीडीह निवासी निखिल मुंडा, प्रेमकरमाली व विक्की मुंडा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...