रांची, अगस्त 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर कुंदी बरटोली के समीप सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के समय दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों में एक केटीएम बाइक भी शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत सिदमा गांव निवासी दरगा कलौंडिया को मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ बाइक पर सवार बिरसा चम्पिया भी घायल है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कमंता, खूंटी निवासी दयाल संगा और उसका साथी भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: घायल बिरसा चम्पिया ने बताया कि वे लोग सिदमा...