दो बाइकों की सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
सीतापुर, जून 29 -- अटरिया, संवाददाता। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अटरिया थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अमित और कमलापुर निवासी छोटेलाल एक बाइक पर सवार होकर सिधौली से अटरिया की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह मनवां चौकी के निकट पहुंचे, उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे सिधौली निवासी आशीष कुमार की बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भिजवाया। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.