औरैया, फरवरी 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग स्थित छैरी पुलिया पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिधूना की ओर से बेला जा रहे बाइक सवार शीलू और शिवा निवासी जयसिंह पुरवा, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपत्ति का मासूम बच्चा भी गिरकर चोटिल हो गया। घटना के बाद दंपत्ति बच्चे को लेकर मौके से चले गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शीलू और शिवा को उपचार के लिए कन्नौज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.