मैनपुरी, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मधन में दो बाइकों में हुई भिड़ंत के दौरान घायल हुई महिला की मौत हो गई तथा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी नगरिया जौहरीनगर निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रविंद्र कुमार अपने पुत्र के साथ बाइक से दवाई लेने मधन गांव जा रही थी। जैसे ही बाइक मधन के निकट पहुंची तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे सुनीता और उसका पुत्र शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। हादसे में घायल मृतका के पुत्र शेर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.