दो बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, तीन घायल
मेरठ, मई 15 -- मुंडाली खरखौदा मार्ग पर आमने सामने से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल व शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार राजवीर (40) पुत्र खजान सिंह निवासी गांव लौटी सोफियाबाद थाना मुंड़ाली मजदूरी करता था। वह गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से साथी मजदूर राकेश के साथ खरखौदा की ओर से मजदूरी करते लौट रहा था कि इसी बीच हापुड के टियाला गांव का रहने वाला राजकुमार पुत्र छोटे व लविश पुत्र मुस्तकीम किठौर की ओर से बाइक पर जा रहे थे कि इस बीच जैसे ही वह लौटी गांव के आसपास पहुंचे तो सामने से आ रही राजवीर की बाइक से उनकी भिडंत हो गई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.