दो बाइकों की भिड़ंत में पुलिस भर्ती अभ्यर्थी समेत चार घायल
संभल, जून 8 -- बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव कैलादेवी मोड के पास सोमवार को सुबह 9 बजे करीब दो बाइकें आपस में भिड गईं। इससे एक बाइक पर सवार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आ रहा अभ्यर्थी विनीत पुत्र मुकेश तोमर व उसका साथी अमन पुत्र कैलाश निवासी गांव शहबाजपुर दौलत थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर तथा दूसरी बाइक पर सवार सोमवीर पुत्र तेजपाल निवासी गांव आलपुर मैथरा कोतवाली बहजोई तथा महावीर निवासी गांव दरियापुर थाना गजरौला जिला अमरोहा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर विनीत व महावीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.