हमीरपुर, मार्च 12 -- भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा-छानी मार्ग पर गुरुवार की सुबह मुमुक्ष आश्रम के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे इंगोहटा से छानी की ओर जा रही बाइक और सामने से आ रही दूसरी बाइक के बीच मुमुक्ष आश्रम के पास सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में बजेहटा निवासी लोकेंद्र सिंह का पैर टूट गया है। रवि सिंह और सपना घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार विदोखर पुरई निवासी रामकुमार और तुलसीराम भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी पांचों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया ग...