फिरोजाबाद, मार्च 23 -- मटसेना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे मटामई-खरसुली मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरने से घायल हो गए। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उन्हें नजदीकी एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल अपने गंतव्य को रवाना हो गए। आसपास के लोगों को कहना है कि इस मोड़ पर डिवायडर नहीं होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सभी लोगों ने डिवायडर बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...