उन्नाव, अप्रैल 8 -- सोनिक। संवाददाता दही थाना क्षेत्र में दही-पुरवा मार्ग स्थित मद्दीखेड़ा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं।अजगैन थानाक्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी 24 वर्षीय संदीप पुत्र विनोद दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव अपने नाना श्यामलाल के यहां दो दिन पहले आए थे। बुधवार शाम संदीप बाइक से मामा के बेटे कमलेश पुत्र महेश के साथ बिछिया बाजार से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक सामने दही चौकी की ओर से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे दरोगाखेड़ा चौकी इंचार्ज असलम ने सभी घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान संदीप और दूसरी बाइक पर सवार अजगैन थानाक्षेत्र के गजाखेड़ा भौली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.