फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- जसराना थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरी विवाहिता को कार ने रौंद दिया। हादसे में विवाहिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। थाना दक्षिण की लालऊ निवासी 19 वर्षीय नैना पुत्री जयपाल की दो माह पूर्व जसराना थाना क्षेत्र के गांव कुशियारी निवासी निखिल के साथ शादी हुई थी। वह पांच अप्रैल को अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को निखिल उसे लेने के लिए आया था। बुधवार सुबह 11 बजे निखिल अपनी पत्नी नैना और उसकी चचेरी बहन सुनीता को लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। दोपहर एक बजे तीनों लोग पहले घिरोर सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। नगला हरी के निकट मोड़ पर उनकी बाइक की दूसरी ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि नैना उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान घिरोर की ओर से तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.