दो बाइकों की भिड़ंत में सात वर्षीय मासूम की मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- गदरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पदमपुर क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गदरपुर क्षेत्र के मसीत निवासी दिलशाद अपने बच्चों के साथ बाइक से मसीत से सकैनिया होते हुए आकानगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के पदमपुर क्षेत्र में पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलशाद और उनका सात वर्षीय पुत्र असद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद असद पुत्र दिलशाद निवासी मसीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दिलशाद का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.