उन्नाव, अप्रैल 3 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग स्थित भुड्डा चौराहा के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी राजेश यादव पुत्र मन्नालाल अपने दामाद दिलीप पुत्र रामदयाल निवासी मल्लावां जनपद हरदोई का इलाज कराने बिल्हौर गए थे। इलाज कराकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुड्डा चौराहा के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.