उन्नाव, अप्रैल 9 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के कुल्हा-अटौरा कुरसठ संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर दो बाइक की भिड़ंत में सड़क किनारे खड़ा शख्स घायल हो गया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अटौरा गांव निवासी 52 वर्षीय कमलेश पुत्र कोइली दोपहर परिजनों के साथ लखनऊ जा रहा था। अभी वह कुल्हा-अटौरा-कुरसठ संपर्क मार्ग स्थित भारतखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइकों की चपेट में आने से कमलेश जख्मी हो गया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक सवार बाइक समेत और दूसरा अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.