बिहारशरीफ, मार्च 23 -- दो बाइकों की भिड़ंत में लखीसराय का युवक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड में सदर ब्लॉक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मो शहजादा पड़ोस के लखीसराय जिले के बरतारा गांव का रहने वाला है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक शेखपुरा के मटोखर में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में बंद अपने भाई से मिलने आया था। मुलाकात के बाद वापस लौटने के क्रम में हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...