गंगापार, जनवरी 28 -- दो बाइकों की आपस टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल बाइक सवार की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के लेंहड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय जावेद अली बाइक पर सवार होकर उंचडीह बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही वह पट्टीनाथ राय गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रहे एक बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमें जावेद अली बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजवाया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.