दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गम्भीर
श्रावस्ती, जून 8 -- श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम हरबंसपुर निवासी जयकरन (19) सोमवार को बाइक से बहराइच की ओर जा रहा था। बौद्ध परिपथ पर गिलौला कस्बे में सामने से आ रही बाइक से जयकरन की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं दूसरा बाइक सवार वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.