मधुबनी, मार्च 20 -- फुलपरास । फुलपरास-घोघरडीहा पथ पर स्थानीय पोस्ट ऑफिस के निकट गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी युगेश्वर मंडल के 22 वर्षीय पुत्र गुलानंद मंडल के रूप में हुई है। वहीं, फुलपरास वार्ड 12 निवासी हुलासनंन्दन यादव का 40 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात आलोक कुमार अपनी बाइक से दक्षिण दिशा से अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह घर जाने के लिए बाइक मोड़ने लगे, तभी उत्तर दिशा से आ रहे गुलानंद मंडल की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। गुलानंद उस समय गोरगामा जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। लोगों ने मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.