उन्नाव, फरवरी 25 -- सफीपुर। हुलासीकुआं तकिया मार्ग के सकुराबाद गांव के समीप मंगलवार देर शाम बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसीवन के रोलिया मोहद्दीनपुर गांव निवासी अर्जुन (17) पुत्र राजेश, राजू (50) पुत्र कृष्णपाल और शेरपुर अक्षरक्षा की नीतू (20) पत्नी आलोक एक बाइक से सफीपुर की ओर जा रहे थे। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शकूरा बाद गांव के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार खमौली गांव का सचिन (32) पुत्र कृष्णपाल सहित सभी घायल हो गये। घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...