हाथरस, मई 15 -- सासनी । कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हनुमान चौकी के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र निवासी सूरज पुत्र विनोद अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से सासनी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ के ही थाना बन्ना देवी क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह अपनी बाइक से सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, पांच घायल हनुमान चौकी के निकट नगर वन के पास दोनो...