नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की व एक युवक घायल हो गए। जिन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दूसरे युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।कोतवाल हेम पंत ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्की अपनी बाइक से बीडी पांडे अस्पताल की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने बाइक कुर्मांचल बैंक की मोड़ी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नितिन कार्की सड़क पर चेहरे के बल गिर पड़े, जबकि दूसरा युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर दूर जा गिरा। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत ओली ने बत...