दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग समेत दो की मौत, चार घायल
बांदा, जुलाई 29 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग और 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोंगरी गांव निवासी 65 वर्षीय जुगल किशोर मिश्र अपने गांव के ही 40 वर्षीय बबलू आरख के साथ मोटरसाइकिल से करतल की ओर जा रहे थे। बाइक बबलू चला रहा था। वहीं गौर शिवपुर निवासी 28 वर्षीय अवधेश यादव अपनी 38 वर्षीय बहन बसंती, 13 वर्षीय भांजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.