अयोध्या, मई 26 -- मवई, संवाददाता। नेशनल हाईवे स्थित पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिहार निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रोहित सिंह चौहान और प्रभात सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी बताए गए हैं और बाइक से दिल्ली जा रहे थे।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- मुंगेर: बाइक की ठोकर युवक गंभीर रूप से जख्मी शशिकांत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई...