फिरोजाबाद, जून 30 -- मक्खनपुर थाना में सोमवार रात तेज रफ्तार से दौड़ रही दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग बड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय कुसुम पत्नी अनिल अपनी आठ वर्षीय बेटी सृष्टि और 11 वर्षीय निशा के साथ 25 जून को न्यू रामगढ़ गली नंबर-एक निवासी अपने जीजा कालीचरन की बेटी नीलम की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। नीलम की विदाई होने बाद वह 28 जून को अपने छोटे जीजा गेंदालाल के घर रानी नगर मंडी समिति कोटला रोड पर पहुंच गई।सोमवार यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में बालिका की मौत, चार घायल सुबह वह अपनी दोनों बेटी और बहन के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के साथ बाइक द्वारा जिला मैनपुरी के था...