हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर स्थित कालाआम बगिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। बरगदिया गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम खेती-किसानी करते थे। गुरुवार दोपहर पोते अजय के साथ बाइक से खाद लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान सीताराम की मौत हो गई। वहीं पोते अजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.