उन्नाव, अप्रैल 29 -- सफीपुर। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को नयाखेड़ा गांव के पास सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक पूर्व प्रधान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।माखी थाना क्षेत्र के रग्घाखेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र चंद्रपाल अपनी पत्नी सुगम भारती और सात वर्षीय बेटे रुद्र के साथ बाइक से मऊ मंसूरपुर गांव जा रहे थे। वह अपने मामा भैयालाल के पुत्र विजय के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर नयाखेड़ा गांव के पास पहुंची, आगे चल रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.