मेरठ, मई 4 -- मवाना खुर्द बाईपास पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द के समीप बाईपास स्थित निर्मला फार्म हाउस के सामने सोमवार को सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मवाना खुर्द निवासी सुहेल अपनी बाइक से बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंडप के पास सामने से आ रहे गांव नंगला रवा (बागपत) निवासी जावेद की बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.