दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, दोनों रेफर
औरंगाबाद, मई 25 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के मछली बाजार के समीप एनएच 139 पर सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों की पहचान अंबा निवासी 25 वर्षीय विशाल कुमार एवं 15 वर्षीय बिल्लू कुमार के रूप में हुई है। इनमें बिल्लू कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं विशाल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डेहरी ऑन सोन रेफर किया गया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.