कुशीनगर, मार्च 6 -- अहिरौली बाजार संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर तुर्कडीहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। भैंसही स्थित एचएस ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र इन्दल पुत्र श्रीप्रकाश के घर अध्यापक सुनील तीरकी (29) निवासी हातीकुली, धुपगुड़ी, असोम, अपनी पत्नी कैरोलिन के साथ होली पर्व मनाने गए थे। शाम करीब चार बजे इन्दल अपनी स्कूटी से उन्हें भैसही छोड़ने जा रहा था। वे तुर्कडीहा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही रानू (22) पुत्र दामोदर, निवासी डुमरी की बाइक से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.