दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति और एक छात्र की मौत, दो घायल
फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- एका थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नगला खेड़ा के निकट पुल की मोड़ पर आमने-सामने से दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दिल्ली से वापस अपने गांव लौट रहे दंपति और दूसरी बाइक पर सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव उजीरपुर निवासी 45 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र बाबूराम अपनी 43 वर्षीय पत्नी शशि के और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर कपड़े सिलाई करने का काम करता था। साथ में छोटा भाई कैलाशचंद भी रहता था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। सुबह दस बजे अरविंद नगला खेड़ा के निकट पुल की मोड़ पर पहुंचा। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शशि और दूसरी बाइक पर सवार 18 वर्षीय संदीप पुत्र अमर सिंह निवासी उडेसर की मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.