बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा के पास दो बाइकों की भिडंत में घायल एक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। मनोज गौड़ (35) निवासी टेमा कलवारी की तरफ से आ रहे थे। वह टेमा चौराहे के पास स्थित अपने घर के सामने पहुंचे थे कि दूसरी तरह से बाइक लेकर आए सूरज (23) निवासी रानीपुर व उमेश निवासी बिगहिया के बाइक से भिड़ गए। दोनों बाइकों की भिड़ंत में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलो को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेजा। जहां से मनोज की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज बस्ती रेफर कर दिया गया। यहां से उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मनोज गौड़ को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई। परिजन कप्तानगंज सीएचसी ले ...