संभल, फरवरी 3 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में मंगलवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सवार घायल हो गए। हादसा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी राजू और अतीक मंगलवार की दोपहर बाइक से संभल की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वह रायपुर गांव के निकट सामने आ रहे महावीर निवासी रुदायन साथी रिंकू निवासी अझरा के साथ संभल की और जा रहे थे। तभी दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों लोग घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने राजू व अतीक को मुरादाबाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच ग...