फिरोजाबाद, मई 13 -- अरांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय किसान धर्मेंद्र पुत्र ईश्वर दयाल मंगलवार शाम को अरांव सामान लेने के लिए गया था। देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अरांव-जसराना मार्ग पर एमएस गार्डन के निकट तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पूरन निवासी कौरारा थाना जसराना गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई है और दूसरा बाइक सवार घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...