अलीगढ़, मार्च 4 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव भीमपुर के समीप मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताते चलें कि थाना देहलीगेट क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी विनय कुमार (22) पुत्र विजेंद्र सिंह के परिजनों के अनुसार विनय मंगलवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव धौर्रा पालन होली खेलने गया था। देर शाम तीनों युवक होली खेलकर वापस अपने घर रामनगर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाना रोरावर क्षेत्र में गांव भीमपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक बुलंदशहर जनपद के गांव मैना निवासी सुनील कुमार चला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.