बस्ती, अप्रैल 14 -- सल्टौआ। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के बैड़ा पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भेजा गया, जहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाक्षेत्र के पेलनी गांव निवासी रामजतन (27) भानपुर से सोनहा की तरफ आ रहा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। यह भी पढ़ें- शहर के घोष मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में दो व्यापारी घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...