मधुबनी, मार्च 22 -- लौकही । लौकही थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 227 पर धोबियाही और मंसापुर के बीच रविवार देर शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान बलुआ गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, उमेश राम अपनी पत्नी फूलों देवी के साथ झहुरी से अपने गांव बलुआ लौट रहे थे। धोबियाही चौक से आगे बढ़ने पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर लौकही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी को लौकही सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उमेश राम को मृत घोषित कर दिया।जख्मियों में दो नेपाली युवक भी शामिलहादसे में घायल हुए लोगों में मृतक की पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.