बदायूं, अप्रैल 30 -- नगर के अटल चौक के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी साहिल पुत्र यामीन किसी घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाइक से बिल्सी नगर आया हुआ था। जैसे ही वह अटल चौक से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अररिया: बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक घायल यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...