संभल, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में राहुल शर्मा निवासी ग्राम नागलिया देवी थाना जुनाबई, जगदीश व उनकी पत्नी मायादेवी निवासी किशनपुर-श्यामपुर थाना धनारी और ओमपाल निवासी मचखेड़ा थाना बहजोई गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भेज दिया। चिकित्सकों ने गंभीर हालात में मायादेवी और ओमपाल को जिला चिकित्सालय संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.