फतेहपुर, फरवरी 28 -- बिंदकी। क्षेत्र में जय गुरुदेव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में भागवत आचार्य की मौत हो गई। 64 वर्षीय सुशील कुमार द्विवेदी निवासी शास्त्री नगर कस्बा बहुआ थाना ललौली बाइक से जा रहे थे। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुशील कुमार द्विवेदी भागवत आचार्य थे। वह कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.