दो बाइकों की भिड़ंत, भाई-बहन समेत चार घायल
गिरडीह, मई 26 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक्क के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में भाई, बहन और भांजा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तिसरी के लोकाय गांव के निवासी गौतम मंडल व उनकी बहन सुनीता देवी, भांजा पियूष कुमार तथा जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह गांव के निवासी व मुर्गा व्यवसाई भागीरथ साव उर्फ छोटू साव शामिल हैं।
घटना का विवरण इस सम्बन्ध में बताया गया कि गौतम मंडल बिरनी प्रखंड के भरकट्ठा गांव से अपनी बहन सुनीता देवी और भांजा के साथ बाइक से लोकाय स्थित अपना घर लौट रहे थे। इधर भागीरथ साव तिसरी स्थित अपने मामा की मुर्गा दुकान से बाइक में भारी संख्या में मुर्गा पहुंचाने के लिए खिजुरी जा रहे थे। तभी थम्भाचक्क के पास भागीरथ साव की बाइक और गौतम मंडल की बाइक के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.