लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सचिन पुत्र सोहन निवासी पड़रिया पुरवा, राकेश पुत्र राधेश्याम निवासी अमेठी और आशीष पुत्र राकेश निवासी अमेठी शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजुआ भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, गंभीर यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...