दो बाइकों की भिडंत में शिक्षक की मौत, दूसरा गंभीर
आगरा, मई 27 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिक्षक की मौत के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनाक्रम के अनुसार सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरवारा निवासी 39 वर्षीय शिक्षक जुगेंद्र पुत्र तेज सिंह मंगलवार की शाम बाइक से किसी कार्य से कस्बा सोरों आए थे। यह भी पढ़ें- मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक की हादसे में मौत, साथी घायल देर शाम को ही व कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में जुगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.