बरेली, अप्रैल 24 -- बहेड़ी। दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई। वह घर से बरेली डेलापीर मंडी ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर चुबकिया गांव निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड रोशन लाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद बीती रात आठ बजे घर से बरेली डेलापीर मंडी ड्यूटी पर जा रहा था। वसुधरन जागीर के पास सामने से आ रही एक बाइक ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...