दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत
गोंडा, अगस्त 15 -- खरगूपुर (गोंडा), संवाददाता। बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक युवक की शनिवार को मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम पंचायत देवरिया कला के मजरा माथेडीहा निवासी अंकित चौरसिया (25) बाइक से महाराजगंज आर्य नगर मार्ग पर स्थित शिव कत्यानी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहे थे। वह माथेडीहा मोड़ से सड़क पर निकल रहे थे। इसी बीच महराजगंज की तरफ से आ रहे ग्राम पंचायत महादेवा कला के मजरा चतुर्भुजवा गांव के इरफान (24) की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां अंकित चौरसिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इरफान का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक अंकित हेलमेट नहीं पहना थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.