दो बाइकों की टक्कर में सात घायल
बदायूं, जून 13 -- दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइकें सड़क किनारे जा गिरीं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसहैत थाना क्षेत्र के भंद्रा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर गौतरा निवासी जैनब 17 वर्ष, फिरोज 21 वर्ष और वक्तों 40 वर्ष पत्नी नबाब सवार थे। तीनों खेड़ा जलालपुर गांव में आयोजित शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.