दो बाइकों की टक्कर में शिवहर का युवक घायल
मोतिहारी, मार्च 16 -- मधुबन। मधुबन से गुजरने वाली एनएच 104 पर मधुबन सेंट्रल स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बाइक चालक शिवहर जिला के छतौनी गांव के योगी राम का पुत्र रौनक कुमार (25) है। सूचना पर मधुबन पुलिस ने घायल को स्थानीय एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि वह अपने घर से मधुबन किसी काम से आ रहा था। इसी क्रम में अज्ञात बाइक से उसकी बाइक में टक्कर हो गयी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। डॉ. संतोष कुशवाहा ने बताया कि घायल के सिर में चोट लगने से वह बेहोशी की हालत में है। चिकित्सा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.